wh लोकसभा चुनाव:- इस मामले में लालकुआं क्षेत्र की जनता सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लोकसभा चुनाव:- इस मामले में लालकुआं क्षेत्र की जनता सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव:- इस मामले में लालकुआं क्षेत्र की जनता सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला?

लोकसभा चुनाव:- इस मामले में लालकुआं क्षेत्र की जनता सबसे आगे, जानें क्या है पूरा मामला?

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगमिया तेज है ऐसे में निर्वाचन आयोग भी पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है इस बार निर्वाचन आयोग ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसके माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सी विजील एप बनाया है जिसके माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सीधे निर्वाचन आयोग से कर सकते हैं। गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होने के बाद से नैनीताल जिले की सभी 6 विधानसभाओं से 495 मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा शिकायत है लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने की है जब किसी सबसे कम शिकायत है भीमताल विधानसभा के लोगों ने दर्ज कराई हैं। आचार संहिता के उल्लंघन मामले में प्रचार-प्रसार, पोस्टर, बैनर, झंडा लगाना आदि से जुड़ी शिकायतें शामिल होती हैं ऐसे में जनता इस बार निर्वाचन आयोग के सी विजील एप का इस्तेमाल कर शिकायत दर्ज करने का काम कर रही है।

ऐसे काम करता है सी विजिल एप:-
दरअसल प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड करने के बाद फोटो वीडियो के साथ उसकी कुछ जानकारी भेजनी होती है और शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर ही उसका निस्तारण करना होता है अभी तक दर्ज सभी मामलों का निपटारा किया जा चुका है यदि आप संतुष्ट नहीं है तो दोबारा शिकायत कर सकते हैं।

देखें आकड़ें:-
आंकड़ा 17 मार्च से 2 अप्रैल के बीच का है जिसमें भीमताल विधानसभा से 18, कालाढूंगी से 23, हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से 159, लालकुआं से 177, नैनीताल से 46, रामनगर से 72 सहित कुल 495 शिकायतें दर्ज की गई है जिसमें लालकुआं विधानसभा शिकायत दर्ज कराने के मामले में सबसे आगे है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823