Connect with us

उत्तराखंड

मोदी ब्रेकिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर से किया विजय शंखनाद रैली का शुभारंभ, देखें क्या कह गए मोदी…….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी बार रुद्रपुर पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए देश की मजबूती हेतु भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा. यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं.’आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा. उत्तराखंड में विगत 50-60 वर्षों की तुलना में पिछले दस वर्षों में अधिक विकास हुआ. विकास तब होता है जब इरादे सही हों।

हमें उत्तराखंड को विकास के मामले में सबसे आगे ले जाना है. मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी दी है. भ्रष्टाचारी मुझे धमकी दे रहे हैं, गाली दे रहे हैं, क्या भ्रष्टाचारियों को जेल नहीं जाना चाहिए; उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. भ्रष्टाचार से हर गरीब का हक छिनता है, हर मध्यम वर्ग का हक छिनता है और मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

“उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई”

पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है. मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई. हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पीएम मोदी ने कहा हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक योजना शुरू की है – ‘नमो ड्रोन दीदी’. इस योजना के तहत, हमारी बहनों और बेटियों को ड्रोन पायलट बनने में मदद करने के लिए लाखों रुपये के ड्रोन दिए जा रहे हैं. इससे उत्तराखंड में हमारी बेटियों और बहनों को भी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

उत्तराखंड के विकास और राज्य को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा “नीयत सही तो नतीजे भी सही”

पीएम मोदी ने कहा इमरजेंसी की बात करने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं बचा है और इसलिए वह जनादेश के विरूद्ध लोगों को भड़काने में जुट गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है. 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

“कांग्रेस अपने ‘राजकुमार’ को लॉन्च करने में असफल”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर इतिहास रचा है. लेकिन कांग्रेस अपने ‘राजकुमार’ को लॉन्च करने की असफल कोशिशें करती रहती है. जब मोदी जी कहते हैं, “भ्रष्टाचार मिटाओ”, तो कांग्रेस कहती है, “मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ”  क्या यह सही है?”

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीट पर आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. इन सभी पांच सीट पर 2014 से बीजेपी का कब्जा है.

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823