Connect with us

उत्तराखंड

अब रामनगर व हल्द्वानी से अयोध्या के लिए नहीं जाएगी बसें….. जाने क्या है कारण

हल्द्वानी। सवारियों के अभाव में रामनगर के बाद हल्द्वानी डिपो ने भी अयोध्या बस सेवा बंद कर दी है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि आगे स्थिति के हिसाब से फिर संचालन हो सकता है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व अलग-अलग डिपो से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हुई थी।

हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर डिपो से एक-एक बस इस मार्ग पर चलाई जानी लगी। वाया बरेली और लखनऊ होकर यह बसें जाती थीं। लेकिन सवारियों की कमी के कारण निगम को उम्मीद के मुताबिक आय नहीं हो रही थी। कई दिन तो डीजल तक के पैसे नहीं निकले। जिस वजह से दो सप्ताह पूर्व रामनगर ने सेवा को बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

वहीं, अब हल्द्वानी डिपो ने भी पिछले तीन दिन से बस नहीं भेजी। दूसरी तरफ इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि काठगोदाम डिपो से अयोध्या के लिए बस चल रही है। मगर कई बार ऐसी स्थिति होती है कि लखनऊ से आगे की सवारी नहीं होती। इसलिए लखनऊ से बस को वापसी बुलाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

वापसी में कैसरबाग स्टेशन नहीं आने देना भी वजह

एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि अयोध्या से वापसी में यहां की बसों को कैसरबाग की बजाय अवध डिपो स्टेशन से सवारी भरने को कहा जा रहा है। जबकि हल्द्वानी व आसपास के शहरों के यात्री कैसरबाग में पहुंचते हैं। इस वजह से भी अयोध्या से आने में सवारियां नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823