Connect with us

उत्तराखंड

अब यहां के युवक की गौला नदी में डूब कर हुई मौत, परिवार में मचा को कोहराम

काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूब कर मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय (लगभग) संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल पेंट करने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रविवार को वह अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ गौला नदी में नहाने चला गया शाम करीब 5:00 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी।

लोगों का शोर सुनकर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम ने युवक को बाहर निकाल कर बेस अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि युवक की डूबने की सूचना पर पुलिस ने उसको बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि आज जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर पानी भी कम है संभवत बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823