wh OMG : आखिर हो क्या रहा है पहाड़ की शांत वादियों में? देखें अपहरण और दुष्कर्म कांड से जुड़ा ये मामला……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK OMG : आखिर हो क्या रहा है पहाड़ की शांत वादियों में? देखें अपहरण और दुष्कर्म कांड से जुड़ा ये मामला……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

OMG : आखिर हो क्या रहा है पहाड़ की शांत वादियों में? देखें अपहरण और दुष्कर्म कांड से जुड़ा ये मामला…….

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म केस में थलीसैंण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही नाबालिग को भी सकुशल छुड़ा लिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. इसी क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

क्या है मामला: दिनांक 02 फरवरी 2025 को अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति ने थाना थलीसैंण में सूचना दी कि उनकी पुत्री का, जो कक्षा 11वीं कक्षा की छात्रा है, करण उर्फ राहुल अग्रवाल नामक युवक ने अपहरण कर लिया है.

इस शिकायत के आधार पर थाना थलीसैंण में तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. SSP पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. थलीसैंण पुलिस टीम व विवेचक ने सबूत जुटाए जिसमें अपराध की पुष्टि हुई.

रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी: पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर देहरादून रेलवे स्टेशन से आरोपी करण उर्फ राहुल अग्रवाल (28 वर्ष) निवासी-बेडगांव, पट्टी मनियारस्यूं, कलजीखाल, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इसके कब्जे से अपहृत बालिका को भी सकुशल ढूंढ लिया है.

पूछताछ में बालिका ने आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823