Connect with us

उत्तराखंड

इस तीर्थ स्थल पर प्लास्टिक पर लगी रोक, कागज के दोने पर मिलेगा प्रसाद,जाने पूरा मामला

रुद्रप्रयाग: इस बार केदारनाथ दर्शनों को आने वाले तीर्थ यात्रियों को प्लास्टिक के बजाय कागज के दोने में ही प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि धाम में कम से कम कूड़ा एकत्र हो। प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रसाद बनाने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही प्रसाद की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं

केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अप्रैल को खोले जाने हैं। बुधवार को केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों के लिए एक समान और गुणवत्तायुक्त प्रसाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

इसके लिए उन्होंने श्री केदारनाथ महाप्रसादम स्वायत्त सहकारी संघ में महिला स्वयं सहायता समूहों के पंजीकरण के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में समय से बैठक आयोजित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम में मिलने वाले प्रसाद की पैकेजिंग में किसी भी दशा में प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

उन्होंने प्रसाद वितरण के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पर्यटन विभाग के साथ संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाने को कहा। जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को प्रसाद के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट आिद मौजूद रहे।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823