wh दुःखद। बिन्दुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायिक का आकस्मिक निधन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दुःखद। बिन्दुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायिक का आकस्मिक निधन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दुःखद। बिन्दुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायिक का आकस्मिक निधन

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी हेमचंद्र जोशी का ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां घोड़ानाला निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी चंद्रशेखर जोशी के जेष्ठ पुत्र हेमचंद्र जोशी उम्र 57 वर्ष जोकि घोड़ानाला में किराना की दुकान चलाते थे, को अचानक सिर में तेज दर्द हुआ जिन्हें गत दिवस हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां आज दोपहर को उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। हेमचंद्र जोशी चार भाइयों में सबसे बड़े थे, उनके छोटे भाई प्रकाश उत्तराखंडी तमाम जनहित एवं सामाजिक सरोकारों के मामलों में क्षेत्र वासियों की हर प्रकार मदद में रहते हैं, हेम जोशी के दो पुत्र एवं एक पुत्री है, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की प्रातः चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा, हेम जोशी के निधन के समाचार से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823