Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। बकरीद को लेकर कोतवाली में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, ये रहे मौजूद

लालकुआं

बकरीद को लेकर कोतवाली में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर लालकुआं कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें तहसीलदार मनीषा बिष्ट और पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान पीस कमेटी बैठक में पहुंचे लोगों से बकरीद को लेकर होने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमें कुर्बानी के दौरान होने वाले बेस्ट मटेरियल के निस्तारण पर भी चर्चा की गई जिसमें तय किया गया कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी के दौरान वेस्ट मटेरियल को खुद ही डिस्ट्रॉय करेगा इसके अलावा नाली इत्यादि जगहों में खून भी न बहे, इसका भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

वहीं लोगों ने त्योहार को लेकर विद्युत सप्लाई और पेयजल सप्लाई की समस्या को अधिकारियों को समक्ष रखा जिसमें तय किया गया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि त्यौहार में किसी प्रकार की बाधा ना पढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

वही तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि बकरीद त्यौहार को लेकर यहां सभी लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता ने कहा कि सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई है इसके अलावा पुलिस व्यवस्था पूर्ण रूप से चाक चौबंद रहेगी और किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकार संगीता, कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, व्यापार मंडल के नेता संजय जोशी, निवर्तमान सभासद दीपक बत्रा, नासिर खान, इस्तखार अंसारी, विनोद श्रीवास्तव, फिरोज खान, हाजी अयूब अली, गीता शर्मा, सरदार हरबंस सिंह, मजाहिर खान, मीना रावत, विनोद पाण्डे, कौसर खान, अनीस अहमद सहित तमाम क्षेत्रवासी, अधिकारीगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823