wh लालकुआं। यहां शक्ति केंद्र की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया गया सम्मानित, देखें पूरी खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। यहां शक्ति केंद्र की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया गया सम्मानित, देखें पूरी खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। यहां शक्ति केंद्र की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया गया सम्मानित, देखें पूरी खबर:-

लालकुआं

वरिष्ठ भाजपा नेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

निकटवर्ती क्षेत्र शांतिपुरी स्थित गांधी निधि प्रांगण में जवाहर नगर-शांतिपुरी शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के साथ बना संयुक्त छायाचित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

मोहित नाथ गोस्वामी, युवा भाजपा नेता, नैनीताल/यूएस नगर

इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें तमाम वक्ताओं ने भाजपा के उन स्वर्णिम दोनों को याद किया जिस दौरान भाजपा जनसंघ के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रही थी। उसे दौर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है।

दिग्विजय सिंह खाती, जिला मंत्री, भाजपा उधम सिंह नगर

वहीं युवा भाजपा नेता मोहित नाथ गोस्वामी एवं उधम सिंह नगर जनपद के भाजपा जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यहां उन सभी वरिष्ठ एवं पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है जिन्होंने जनसंघ के समय से पार्टी को मजबूत करने का काम किया। दोनों ने कहा कि समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी किए जाते रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से कुलदीप शर्मा, कल्याण सिंह मटियाली, प्रेम सिंह कोरंगा, देवेंद्र सिंह कोरंगा, गंगा देवी, बलवंत सिंह कोरंगा, इन्दर सिंह मेहता, बिशन सिंह मेहरा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, कल्याण सिंह रौतेला, पूर्व प्रधान लक्ष्मी कोरंगा, दिगंबर दत्त जोशी सहित तमाम वरिष्ठ जन एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823