wh लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने इन मुद्दों पर विधायक और सरकार को दिया धन्यवाद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने इन मुद्दों पर विधायक और सरकार को दिया धन्यवाद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने इन मुद्दों पर विधायक और सरकार को दिया धन्यवाद

लालकुआं/बिंदुखत्ता
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा की बिंदुखत्ता में मौजूद समय में जो विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है उसके लिए विधायक को वह धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग ₹12000 जमा करने के बाद विद्युत कनेक्शन मिलता था जबकि हाल ही में बिन्दुखत्ता में लगाए गए कैंप के बाद लोगों को विद्युतीकरण को लेकर काफी राहत सरकार के माध्यम से मिली है जिसमें अब महज 28 सौ रुपए में स्थाई विद्युत कनेक्शन लोगों को मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि नए विद्युत पोल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी जिसके निस्तारण को लेकर के भी सरकार ने और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा कदम उठाया है और क्षेत्रीय जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है इसके लिए वह अपनी सरकार और विधायक मोहन सिंह बिष्ट को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा ऐसे यशस्वी विधायक की बदौलत ही लालकुआं क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से होना प्रारंभ हो चुके हैं और जल्द ही कई अन्य विकास कार्य से जुड़े कार्य जनता के समक्ष आएंगे। इसके लिए उन्होंने पुनः अपनी सरकार और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823