Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (बड़ी खबर) पहली बार कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा ने दिखाया रौद्र रूप, भाजपा नेता बॉबी सम्मल को भी दे डाली ये सलाह…….

लालकुआं (बड़ी खबर) पहली बार कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने दिखाया रौद्र रूप, भाजपा नेता बॉबी सम्मल को भी दे डाली ये सलाह…….

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा पहली बार रौद्र रूप में दिखाई दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस छोड़कर जाने वालों पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि वह जांच से बच जाएंगे ऐसा बिल्कुल नहीं होगा कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन सभी लोगों की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

उन्होंने पूर्व चेयरमैन लालचंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और चेयरमैन बने मगर अब वह कांग्रेस पार्टी छोड़कर चले गए हैं उनके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता बॉबी सम्मल ने एक महीने तक धरना प्रदर्शन कर उनके कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था मगर अब वही भ्रष्टाचारी उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं ऐसे में बॉबी सम्मल क्या अपनी पार्टी में ऐसे लोगों को स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं

हरेंद्र बोरा ने बॉबी सम्मल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी को ही छोड़ देना चाहिए और दूसरे दल का दामन थाम लेना चाहिए। हरेंद्र बोरा ने अप्रत्यक्ष रूप से लीज निरस्त भूमि से लेकर अनियमिताओं के मामले में कांग्रेस पार्टी छोड़कर गए लोगों पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस की सरकार के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई जरूर की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823