wh लालकुआं। तेजतर्रार युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का को हल्दूचौड़ मंडल में मिली इस अहम दायित्व की जिम्मेदारी…..पढ़ें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। तेजतर्रार युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का को हल्दूचौड़ मंडल में मिली इस अहम दायित्व की जिम्मेदारी…..पढ़ें ये खास रिपोर्ट:-

लालकुआं/हल्दूचौड़
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी में लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल में भी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें युवा एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता रोहित दुम्का को भाजपा हल्दूचौड़ का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

बताते चलें कि जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला, प्रभारी कैलाश शर्मा की सहमति के बाद हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा ने रोहित दुम्का को मंडल का उपाध्यक्ष नामित किया है।

इधर रोहित दुम्का ने जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष को उपाध्यक्ष का दायित्व दी जाने पर धन्यवाद प्रेषित किया है साथ ही कहा है कि वह पार्टी और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे इसके अलावा नए सदस्यों को भी भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

रोहित दुम्का को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, राजू पांडे, सतीश सनवाल, नवीन बबेटा, प्रद्युमन दुम्का, नितिन दुम्का, मनीष दुम्का, योगेश दुम्का, विनीत एवं दुग्ध संघ डायरेक्टर गीता दुम्का ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823