Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। विकास कार्यों की बदौलत फिर सत्ता में आएगी भाजपा:- देवेन्द्र सिंह बिष्ट

विकास कार्यों की बदौलत फिर सत्ता में आएगी भाजपा:- देवेन्द्र सिंह बिष्ट
लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

ओबीसी मोर्चा के जनपद बागेश्वर प्रभारी एवं दिशा कमेटी नैनीताल के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अजय भट्ट की साफ और स्वच्छ छवि की बदौलत पार्टी वाला कमान ने उन पर फिर से भरोसा जताकर टिकट दिया है और उनके द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों की बदौलत एक बार फिर वह जनता के बीच में है और जनता उन्हें पुनः आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा की गौला नदी में लीज अवधि बढ़ाने का मामला हो या फिर जमरानी बांध की वित्तीय स्वीकृति या फिर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे पर संसद में क्षेत्रवासियों की बात रखी हो इन सभी मामलों में उन्होंने प्राथमिकता से काम किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को बरकरार रखते हुए अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करवाया, वहीं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू करके देश को मार्गदर्शन दिखाने का काम किया है इन सभी ज्वलनशील मुद्दों को साकार करने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। ऐसे में जनता एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार को अपना आशीर्वाद देने जा रही है और पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद रुके हुए विकास कार्यों को भी गति प्रदान करने का काम किया जाएगा। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों का उन्होंने स्वागत किया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823