Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का लालकुआं पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, ये नेतागण रहे मौजूद

लालकुआं पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के प्रथम बार लालकुआं आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया।

      यहां अपने संबोधन एवं पत्रकारों से वार्ता करते हुए राहुल छिमवाल ने स्पष्ट कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है उसे दायित्व से नवाजा जाएगा साथ ही गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने कहा कि यह पार्टी का पारिवारिक मामला होता है इस पर आंतरिक स्तर पर ही निपटारा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है जिसमें राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करवाना इसका जीता जागता उदाहरण है। 









उन्होंने महंगाई एवं बेरोजगारी के मामले पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा मौजूदा दौर में महंगाई सातवें आसमान पर है जबकि युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव में  पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुटता का संकल्प लेते हुए कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। 










उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता करेगा इसी के बलबूते कांग्रेस पार्टी पुनः सत्ता में स्थापित होगी। 






इस मौके पर मुख्य रूप से 




नैनीताल जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महामंत्री बसंत जोशी, प्रदीप बथ्याल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, लालकुआं विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, हेमंत बगड़वाल, हल्दूचौड़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुमका, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, लालकुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी, भुवन पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, लालकुआं कांग्रेस महिला अध्यक्ष मीना रावत, प्रदेश सचिव कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह बिष्ट, एडवोकेट अभिनव छिमवाल, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्या व लक्ष्मण धपोला, प्रदेश संयोजक एससी विभाग राजपाल, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश जोशी, प्रदेश सचिव गिरधर बम, सभासद दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, खीमानंद दुमका, भानू कबडवाल, पवन बिष्ट, कैलाश दुमका, उमेश कबडवल, छात्र संघ अध्यक्ष विजय सामंत, सचिव महेश बिष्ट, जिला उपाध्याश सतनाम सिंह, जगदीश आर्या, हरेंद्र क्वीरा, अशोक कुमार, योगेश कुमार सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गुरदयाल मेहरा ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823