Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं नगर पंचायत ब्रेकिंग। अब इन्होंने भाजपा से पेश की दावेदारी, पार्टी के प्रति हैं समर्पित, देखें इंटरव्यू

लालकुआं।
सामान्य सीट होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश अग्रवाल ने सामान्य सीट होने पर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी आलाकमान उन पर भरोसा जताता है तो वह पार्टी को निराश नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

विकास कार्यों के क्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह अस्पताल का उच्चीकरण करवाएंगे साथ ही बस स्टॉप की भी व्यवस्था करेंगे ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा घटिया क्वालिटी की जो सोलर लाइटें नगर क्षेत्र में लगाई गई है उनके स्थान पर बेहतर सोलर लाइटें लगावाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

उन्होंने कहा की बाईपास नगर वासियों की बड़ी जरूरत है इस पर भी प्रभावी कार्य किया जाएगा और नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए आसपास की कॉलोनियों को भी नगर क्षेत्र में शामिल करवाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। ऐसे ही कई मुद्दों पर उन्होंने कहा कि यदि जनता उन पर भरोसा जताती है तो वह विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के साथ जनसंपर्क अभियान में सक्रिय रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823