Connect with us

उत्तराखंड

चंपावत को मिलेगी नई पहचान, प्रधानमंत्री मोदी देने जा रहे ये खास तोहफा

चम्पावत के शिलिंगटाक स्थित चाय बागान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। आज पीएम नरेन्द्र मोदी चाय बागान में 1121.89 लाख रुपये लागत की पर्यटन सुविधाओं संबंधी योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।

केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन 2.0 अभियान के तहत चाय बागान में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाओं का विकास किए जाने से सीमांत चंपावत जिले में न सिर्फ चाय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन विकास को भी पंख लगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद चंपावत चाय बागान में 17 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

पीएम मोदी चंपावत सहित देशभर के 52 स्थानों पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तहत पर्यटन सुविधाओं के विकास का शुभारंभ करेंगे। शिलिंगटाक चाय बागान में पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले समारोह में महिला सशक्तीकरण मंत्री व चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या शामिल होंगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की वर्चुअली उपस्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823