wh लालकुआं ब्रेकिंग। भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वन विभाग की टीम, अभी ये वनकर्मी मौजूद, देखें भालू का एक और वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वन विभाग की टीम, अभी ये वनकर्मी मौजूद, देखें भालू का एक और वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वन विभाग की टीम, अभी ये वनकर्मी मौजूद, देखें भालू का एक और वीडियो

लालकुआं। भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही वन विभाग की टीम, अभी ये वनकर्मी मौजूद, देखें भालू का एक और वीडियो…..

लालकुआं। आईटीबीपी के समीप स्थित स्लीपर फैक्ट्री में अचानक विशालकाय भालू की एंट्री से यहां काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। भालू 25 एकड़ कॉलोनी-इंडियन ऑयल लिंक रोड के माध्यम से स्लीपर फैक्ट्री में दाखिल हुआ इस दौरान राहगीरों ने दूर से उसकी वीडियो भी बनाई और लोग घबरा भी गए। फिलहाल भालू डरा-सहमा रेलवे स्लीपर के चट्टों के बीच में छुपा हुआ है। मौके पर वन आरक्षी नीरज रावत और वन कर्मी हरीश शर्मा सहित स्लीपर फैक्ट्री के गार्ड मौजूद हैं। वहीं गौला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया है कि रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच रही है जिसके बाद भालू का रेस्क्यू किया जाएगा। अभी तक तो इस क्षेत्र में हाथी, हिरण आदि जानवरों की आवाजाही सुनने में आती थी मगर अब विशालकाय भालू की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी की वजह से जंगल में पेयजल की किल्लत के चलते कई बार जानवर आबादी वाले क्षेत्र का रुख कर लेते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823