Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। नगर पंचायत चेयरमैन के टिकट पर भाजपा में मंथन शुरू, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, देखें खास इंटरव्यू:-

लालकुआं।
निकाय चुनावों का बज गया बिगुल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लालकुआं पहुंचे और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तराखंड

यहां एक निजी होटल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलमालयों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद बैठक प्रारम्भ की गई।

दीपेंद्र कोश्यारी, युवा भाजपा नेता

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दें ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो भले ही सीट कौन सी होती है इससे हटके सभी वर्गों के लोग दावेदारी के रूप में पैनल मैंने अपने नाम अवश्य भेजें।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी नाम की कोई चीज नहीं है सभी कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य के साथ निकाय चुनाव में जुड़ चुके हैं और जीत भारतीय जनता पार्टी की पक्की है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

वही युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में है और इस बार भी भाजपा विजय श्री हासिल करेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, डॉ राजकुमार सेतिया अरुण प्रकाश, संजय अरोड़ा, जीवन कबाड़वाल, हरीश नैनवाल, उमेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, संजीव शर्मा, चौधरी सर्व दमन सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह लोटनी, मुकेश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष बॉबी सम्मल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा पांडे, सभासद राजलक्ष्मी पंडित, प्रेमनाथ पंडित, विनोद शर्मा, इस्तकार अंसारी, नरेश चौधरी, बलवंत खोलिया, किशन भट्ट, धर्मवीर गौतम सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823