Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। अब इस दिग्गज कांग्रेसी नेता ने पार्टी को कहा अलविदा, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं ब्रेकिंग। अब इस दिग्गज कांग्रेसी नेता ने पार्टी को कहा अलविदा

कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है 24 घंटे के भीतर अब तक तीन दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है सबसे पहले सरदार गुरदीप सिंह जो कांग्रेस के नगर अध्यक्ष का 17 वर्षों से दायित्व संभाल रहे थे उन्होंने इस्तीफा दिया इसके कुछ ही घंटे बाद पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश चंद्र पंत ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया और अब दिग्गज कांग्रेसी नेता जीवन कबडवाल ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में आपसी सामंजस्य बिल्कुल भी नहीं है पिछले विधानसभा चुनाव में हरिश्चंद्र दुर्गापाल को टिकट दिया जाना था मगर संध्या डालाकोटी को टिकट दे दिया गया इसके बाद उनका भी टिकट काटकर हरीश रावत स्वयं यहां से चुनाव लड़ने आ गए ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरना तय हो जाता है। ऐसे ही कई मामलों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है जिससे कार्यकर्ता नाराज है इन्हीं कारणों की वजह से वह भी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं साथ ही उनका अगला कदम क्या होगा इसका भी ऐलान है जल्द ही करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

बताते चलें कि जीवन कबडवाल पूर्व में नगर महामंत्री से लेकर जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष तक के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को अच्छा खासा नुकसान होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किच्छा (यूएस नगर) कैलाश रिवर बैड मिनरल एलएलपी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 80 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ
Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823