wh लालकुआं ब्रेकिंग। अब बिंदुखत्ता से अपने परिवार सहित 20 से अधिक लोगों के साथ ये कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल, देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। अब बिंदुखत्ता से अपने परिवार सहित 20 से अधिक लोगों के साथ ये कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल, देखें अपडेट

लालकुआं ब्रेकिंग। अब बिंदुखत्ता से अपने परिवार सहित 20 से अधिक लोगों के साथ ये कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं अब बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं युवा व्यवसायी लक्की जोशी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए अपने परिवार सहित लगभग 20 से अधिक लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

उन्होंने कहा कि वह मौजूदा विधायक मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का और लोकसभा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद अजय भट्ट की पत्नी एडवोकेट पुष्पा भट्ट के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। और अब वह पूरी तन्मयता के साथ भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेंगे साथ ही अबकी बार 400 पर का नारा अवश्य ही साकार होगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, दिशा डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, सुशील यादव, एडवोकेट प्रकाश आर्य, बलवंत सिंह, राजेंद्र तिवारी, संजय भट्ट आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823