wh लालकुआं ब्रेकिंग। भारतीय जनता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। भारतीय जनता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। भारतीय जनता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम……

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा के बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी महेश आर्य उम्र लगभग 40 वर्ष गत शाम कोतवाली पुलिस को नशे की हालत में गौला नदी के किनारे मिला, जिसको पुलिस के जवानों ने सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया, बाद में हालत गंभीर होने पर उसे परिवार जनों द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया, मृतक महेश आर्य के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है, वह टुकटुक चलाने के साथ-साथ अच्छा राजमिस्त्री भी था, तथा भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा का हाल ही में अध्यक्ष भी निर्वाचित हुआ था। महेश आर्य की मौत से हर कोई हतप्रभ है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823