Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। अल्मोड़ा अग्निकांड के बाद उपचाराधीन एक और वनकर्मी ने तोड़ा दम, देखें अपडेट……

अल्मोड़ा में 13 जून को बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी।

जबकि चार का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक और वनकर्मी ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

13 जून को वनाग्नि की सूचना पर आठ वन कर्मी वनाग्नि नियंत्रण के लिए गए थे। कुछ किमी पहले विन्सर महादेव मंदिर के आगे चार वनकर्मी वाहन से उतर गए और पहाड के नीचे वनाग्नि की स्थिति देखने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

अचानक तेज हवाओं के साथ नीचे से अग्नि की चपेट में आए चार वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार वनकर्मी घायल हो गए।

चारों वनकर्मियों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से सभी को हायर सेंटर एम्स दिल्ली रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान वनकर्मी कृष्ण कुमार (21) ने बुधवार को दम तोड़ दिया है। जबकि भगत सिंह भोज (38), कैलाश भट्ट (44) और कुंदन नेगी (44) का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823