wh Uttarakhand: अपने विवादित बयान के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर, अब दिया ये बयान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: अपने विवादित बयान के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर, अब दिया ये बयान……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: अपने विवादित बयान के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर, अब दिया ये बयान…….

देहरादून। विधानसभा सदन में दिए गए संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर कल से चल रहे बवाल के बाद अब प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर हैं. उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में रह रहे सभी लोग उनके परिवार हैं.

परिवार के लोगों के समक्ष अनजाने में कही गई बात के लिए खेद प्रकट करने में उन्हें संकोच नहीं है. हालांकि उन्होंने अपने बयान में ये भी जोड़ा कि सदन के भीतर उनके द्वारा कही गई बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

उत्तराखंड में ही जीना-मरना: संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मेरे बयान को कुछ लोग ग़लत तरीक़े से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. मैंने कहा था कि सारे उत्तराखंड में देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं. हम सभी उत्तराखंड के हैं और उत्तराखंड हमारा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमारे हृदय में समाया है. मैंने सारे उत्तराखंड की बात की थी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड में पैदा हुआ. उत्तराखंड में पला-बढ़ा. यहीं मुझे जीवन व्यतीत करना है और यहीं मरना है. उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य और कथन का आशय यह था कि उत्तराखंड एक गुलदस्ता है, जिसमें हर तरह के रंग बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती हैं. मेरे बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823