wh उत्तराखंड (बड़ी खबर) लालकुआं में भाजपा महिला मोर्चा में इन्हे मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (बड़ी खबर) लालकुआं में भाजपा महिला मोर्चा में इन्हे मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (बड़ी खबर) लालकुआं में भाजपा महिला मोर्चा में इन्हे मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी…..

लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में लगातार मेन बॉडी से लेकर तमाम मोर्चों का नवगठन एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता महिला मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सक्रिय महिला भाजपा कार्यकर्ता तारा पांडे को सौंपी गई है।

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल की संस्तुति एवं जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी कुलदीप कुमार व महिला मोर्चा जिला प्रभारी नवीन भट्ट की सहमति के पश्चात नैनीताल जनपद के विभिन्न महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

जिसमें लालकुआं मंडल में सक्रिय भाजपा नेता तारा पांडे को बतौर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बनने पर तारा पांडे ने आलाकमान एवं जिला अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है साथ ही उन्होंने कहा है कि वह अपने महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल में अत्यधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी, साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भी भरसक प्रयास करेंगी।

वही भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने लालकुआं मंडल की नव मनोनीत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा पांडे को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823