wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि के इस दूरस्थ जनपद में सैलून का काम करने वाले समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिक से की छेड़छाड़, मचा बवाल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि के इस दूरस्थ जनपद में सैलून का काम करने वाले समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिक से की छेड़छाड़, मचा बवाल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि के इस दूरस्थ जनपद में सैलून का काम करने वाले समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिक से की छेड़छाड़, मचा बवाल

उत्‍तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर से एक शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

लड़की के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा नंदानगर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित घटना के बाद से दुकान बंद कर फरार चल रहा है। 

मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़

नंदानगर में किशोरी से छेड़खानी कै लेकर स्थानीय निवासियों मे आक्रोश है। नागरिकों ने नगर में‌ जुलूस निकालकर आरोपित सहित अन्य दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका। मौके पर तनाव के बाद पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस दौरान बाजार बंद होने के बाद जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंका गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले में कार्यवाही की समीक्षा की।

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका

उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अपराध व अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जुलूस प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी के नेतृत्व में बस स्टेशन से लेकर विनायकधार चौक तक प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उसके बाद जुलूस-प्रर्दशन एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को एडवोकेट श्रवण सती ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी तक नहीं सुलझा और मामले में संलिप्त वीआईपी नाम खोलने में सरकार असफल चल रही है।

उन्होंने कहा कि एक भाजपा नेता ने एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार किया। उत्तराखंड में इस प्रकार तमाम घिनौनी हरकतों के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जुलूस-प्रर्दशन में अवसर पर कुंवर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश बुटोला, विकेन्द्र सिंह नेगी, विलोचन बुटोला, जयपाल सिंह रावत, एडवोकेट देवेन्द्र राणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823