wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश, आज बताया गया था रेड अलर्ट, अधिकारी मुस्तैद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश, आज बताया गया था रेड अलर्ट, अधिकारी मुस्तैद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। यहां सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश, आज बताया गया था रेड अलर्ट, अधिकारी मुस्तैद

हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी

हल्द्वानी।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए।

रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823