wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। मूसलाधार बारिश से टनकपुर-चंपावत NH बंद, पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट, कई यात्री व वाहन फंसे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

आपदा

उत्तराखंड ब्रेकिंग। मूसलाधार बारिश से टनकपुर-चंपावत NH बंद, पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट, कई यात्री व वाहन फंसे

मूसलाधार बारिश से टनकपुर चंपावत एनएच बंद पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट कई यात्री व वाहन फसे
चंपावत
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

चम्पावत जिले में गुरुवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर चंपावत एनएच शुक्रवार को स्वाला के पास भारी मलवा आने से बंद हो गया है जिस कारण कई वाहन व यात्री रास्ते में फंस गए हैं।

वहीं प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को सुरक्षित स्थानों में रोक दिया है तथा लोहाघाट से ट्रैफिक को डायवर्ट करते हुए बाया देवीधुरा हल्द्वानी को भेजा जा रहा है एनएच बंद होने से लोहाघाट से रोडवेज की अधिकतर बसो का संचालन नहीं हो पाया तथा सड़क खुलने के इंतजार में कई यात्री बस अड्डे में फंसे हुए हैं वही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले के सभी स्कूलों में डीएम ने छुट्टी कर दी है तथा जिले के सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

वही डीएम और एसपी ने लोगों से भारी बारिश में यात्रा न करने व सुरक्षित स्थानों में रहने तथा नदी नालों के किनारे न जाने की अपील की है तथा पूरी प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट में रखा गया है वहीं भारी बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार गिर रहे हैं मलवे के चलते एनएच को खोलने में काफी दिक्कतें हो रही है।

वही लोहाघाट में यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा व 112 कर्मी तुलसी जोशी व होमगार्ड के जवान लोगों को सुरक्षित रास्ते से भेजने में जुटे हुए हैं

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823