Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। नए DGP के लिए केंद्र को भेजे गए नामों के पैनल, ये IPS अधिकारी हैं शामिल…..

प्रदेश में पुलिस महानिदेशक पद के लिए डीपीसी की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर गृह विभाग ने एक बार फिर पुलिस महानिदेशक पद के पात्र सभी आइपीएस अधिकारियों की विस्तृत जानकारी केंद्र को भेज दी है।

इस बार इन नामों में उत्तर प्रदेश में तैनात उत्तराखंड कैडर के अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। अभी प्रदेश में 1996 बैच के आइपीएस अभिनव कुमार प्रभारी महानिदेशक का पदभार देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित, क्योंकि:- प्रताप बिष्ट बने पुनः जिलाध्यक्ष, देखें रिपोर्ट:-

आइपीएस अधिकारियों की सेवा 30 वर्ष की होनी अनिवार्य

प्रदेश में पुलिस महानिदेशक पद से अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने से पहले प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति के लिए अधिकारियों की तलाश शुरू की। पुलिस में महानिदेशक पद के लिए पहले आइपीएस अधिकारियों की सेवा 30 वर्ष की होनी अनिवार्य थी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर नशे के खिलाफ़ पुलिस का कड़ा प्रहार, लालकुआं पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी तो कालाढूंगी पुलिस ने भी......

संघ लोक सेवा आयोग ने इसमें बदलाव कर आइपीएस अधिकारी के रूप में 25 वर्ष की सेवा देने वाले अधिकारियों को भी डीजीपी पद का पात्र माना।

इस आधार पर पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड में सेवारत आइपीएस अधिकारी दीपम सेठ (1995 बैच), डा पीवीके प्रसाद (1995 बैच), अभिनव कुमार (1996 बैच), अमित कुमार सिन्हा (1997 बैच), वी मुरुगेशन (1997 बैच), संजय कुमार गुंज्याल (1997 बैच) और एपी अंशुमान (1998 बैच) का नाम शासन को भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय "रोहित" दुम्का द्वारा किया गया मिष्ठान वितरण, ये रही वजह

इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कार्याकाल पूरा हो गया। ऐसे में राज्य सरकार ने एक नवंबर 2023 को आइपीएस अभिनव कुमार को प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार सौंपा। अभी वही इस दायित्व को निभा रहे हैं।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823