Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। एक यूट्यूबर द्वारा दिगंबर जैन मुनियों से अभद्रता मामले में CM धामी ने दिए जांच के आदेश, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक युवक जैन मुनियों के साथ अभद्रता करता हुआ दिखाई दे रहा था। रास्ते के किनारे बैठे जैन मुनियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने ऐक्शन लिया है। जैन मुनियों से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला टिहरी के देवप्रयाग थाने का है। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर डीजीपी अभिनव कुमार ने एसटीएफ को जाँच सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- मोटाहल्दू में भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में जनसेवा का संकल्प: जनता से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं....

वीडियो में एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करता दिख रहा था। लेकिन वीडियो किसने और कहाँ बनाया इसकी जानकारी नहीं थी। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया की एसटीएफ की जांच करने में सामने आया कि यह वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति के ने थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत तोता घाटी के पास में बनाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- उत्तराखंड में मदरसों की पुरानी अनुदान व्यवस्था खत्म, 2027-28 से बजट मद होगी समाप्त: नई शिक्षा व्यवस्था लागू.....

इस मामले में उस युवक के खिलाफ थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी और 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा: मंत्री राम सिंह कैड़ा

इस मामले पर उत्तराखंड पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। खुद डीजीपी अभिनव कुमार इस मामले पर सख्त रवैय्या अपनाए हुए हैं। इस मामले को लेकर डीजीपी ने साफ कहा की ऐसी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ये भी कहा की सभी संप्रदायों के हितों की रक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। देवभूमि में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।

जैन अनुयायियों में नाराजगी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने युवक द्वारा की गई इस अभद्रता की खूब आलोचना की। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उत्तराखंड प्रशासन अब ऐक्शन मोड में है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823