wh (उत्तराखंड) पेंशन की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने की यह बड़ी घोषणा…… जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) पेंशन की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने की यह बड़ी घोषणा…… जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) पेंशन की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने की यह बड़ी घोषणा…… जाने पूरा मामला

देहरादून न्यूज़- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब प्रत्येक माह होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।

वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने का कार्य किया है। साथ ही पहले मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। बुजुर्ग दंपतियों को पेंशन देने से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले पेंशन का भुगतान तीन-तीन माह के अंतराल पर होता था। अब प्रत्येक माह पेंशन सीधे लाभार्थियों के खाते में आएगी। इस योजना का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन देने के साथ ही मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार देने व उनकी उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि अप्रैल, 2023 से ही पेंशन योजना के समस्त आवेदन ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था की गई है। इससे पेंशन स्वीकृति में पारदर्शिता आई है। आवेदकों को अपने आवेदन की स्थिति जाने का अवसर मिल रहा है। सरकार सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करने के लिए तत्पर है। समय-समय पर पेंशन वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनका हर पल राज्य के विकास एवं राज्यवासियों को समर्पित है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823