wh (उत्तराखंड) वन एवं वन्य जीव सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता:- आरएन गौतम, रेंजर, टांडा रेंज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) वन एवं वन्य जीव सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता:- आरएन गौतम, रेंजर, टांडा रेंज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) वन एवं वन्य जीव सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता:- आरएन गौतम, रेंजर, टांडा रेंज

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

एंकर:- तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की टांडा रेंज के नवनियुक्त रेंजर रूपनारायण गौतम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के निर्देशन में उन्हें यहां चार्ज दिया गया है और उनके निर्देशन में टांडा रेंज में वन कर्मियों द्वारा लगातार वन एवं वन्य जीव सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।

आरएन गौतम, रेंजर, टांडा रेंज

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में टांडा रेंज में जो अव्यवस्थाएं हुई उन्हें दुरुस्त करने के लिए वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही अपने अधीनस्थों को उन्होंने लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करना उनका कर्तव्य है साथ ही टांडा रेंज के गौरव को पुनः स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

आरएन गौतम, रेंजर, टांडा रेंज

उन्होंने बताया कि वन एवं वन्य जीव की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो लोग नियम विरुद्ध कार्य करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823