Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। किचन के डिजाइन से इस कदर नाराज हुई पत्नी की आ गई तलाक की नौबत, रिपोर्ट दर्ज

अल्मोड़ा।

किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर पति-पत्नी का इतना झगड़ा हुआ कि वह थाने तक पहुंच गया। पीड़ित पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धारानौला क्षेत्र पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई सड़क पर उतर गई। पीड़ित पति पंकज कुमार ने थाने में अपनी और साले अमित दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि बीती रात खाना खाते वक्त मेरी और मेरी पत्नी से किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर बहस हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ (बागेश्वर) जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 95.22 लाख के ऋण वितरित

टी शर्ट का कॉलर से खींचकर फाड़ दिया

बहस के दौरान मेरी पत्नी ने गुस्से में आकर मेरी टी शर्ट का कॉलर से खींचकर फाड़ दिया। जब मेरी मां ने उसे रोका तो मेरी पत्नी ने मेरी मां के दाहिने हाथ को नाखून से नोंच दिया और पास में पड़े जूते चप्पलों को हमारे ऊपर फेंकने लगी। इसके बाद मेरी पत्नी गुस्से में अपना फोन लेकर घर से बाहर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ (बागेश्वर) जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 95.22 लाख के ऋण वितरित

रात करीब सवा नौ बजे मुझे मेरी पत्नी के भाई अमित दत्त का फोन आया। जब फोन नहीं उठा तो मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर गाली-गलौज भरे मैसेज करने लगा। थोड़ी देर बार धारानौला चौकी से फोन आया। उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी यहां आई है आप भी आ जाएं। वहां मेरी पत्नी, मेरी सास, मेरे ससुर, मेरी साली पूजा और उसका पति पहुंचे हुए थे। चौकी पर भी पत्नी ने अभद्रता की।

पुलिस वालों ने भी पत्नी को समझाया, लेकिन वह मायके चले गई। इसके बाद मेरी पत्नी के भाई अमित दत्त ने मुझे व्हाट्सएप पर दोबारा मैसेज किया कि अच्छा ठीक है 15 लाख डाल दूंगा दो-तीन दिन में परेशान मत करना। इससे ज्यादा दहेज नहीं दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि मेरा विवाह 26 नवंबर 2018 हुआ। दहेज और घरेलू हिंसा के मामले में मेरी पत्नी मुझे फंसाना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ (बागेश्वर) जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 95.22 लाख के ऋण वितरित

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी और साले पर आइपीसी की धारा 325, 427, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823