wh उत्तराखंड। यहां भारत रत्न डॉ अंबेडकर का झंडा उतारकर फहराया भगवा झंडा, ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर थाने पहुंची भीम आर्मी, देख रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। यहां भारत रत्न डॉ अंबेडकर का झंडा उतारकर फहराया भगवा झंडा, ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर थाने पहुंची भीम आर्मी, देख रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहां भारत रत्न डॉ अंबेडकर का झंडा उतारकर फहराया भगवा झंडा, ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर थाने पहुंची भीम आर्मी, देख रिपोर्ट:-

सिडकुल क्षेत्र के आन्नेकी गांव में टावर पर लगा भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का झंडा उतारकर भगवा झंडा लगाने पर ग्रामीण भड़क गए। हरिद्वार जनपद के सिडकुल क्षेत्र के अन्नेकी गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टावर से झंडा उतारने के बाद खंडित कर जलाया गया।

इस मामले को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में सिडकुल थाने पहुंच गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शांत कराया। मामला हरिद्वार जनपद का है जहां एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तनाव के बीच पुलिस की नजरें गांव पर बनी हुई है।

झंडा उतारकर फेंक दिया और खंडित कर जला दिया

पुलिस के मुताबिक, ग्राम आन्नेकी में टावर पर डा. भीमराव आंबेडकर का झंडा लगा हुआ था। आरोप है कि गांव के ही पवन, पोंटी और गोपी ने झंडा उतार दिया। उनके साथी पवन और काला उर्फ सुदेश नीचे खड़े थे।

आरोप है कि पांचों आरोपितों ने झंडा उतारकर फेंक दिया और खंडित कर जला दिया। इसके बाद टावर पर भगवा झंडा लगा दिया गया। इसका पता चलने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को शांत किया। इस बीच भीम आर्मी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर सिडकुल थाने पहुंच गए।

राजपाल और ईश्वर चंद्र निवासीगण आन्नेकी ने पुलिस को आरोपितों के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तत्काल आरोपितों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि माहौल खराब करने का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823