wh Uttarakhand News : चेकिंग के दौरान 51 सीटर बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हो गई हैरान, फिर उठाया ये कदम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand News : चेकिंग के दौरान 51 सीटर बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हो गई हैरान, फिर उठाया ये कदम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand News : चेकिंग के दौरान 51 सीटर बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हो गई हैरान, फिर उठाया ये कदम

जहां एक ओर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा बस हादसे के बाद लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है मगर कुछ लोगों ने अभी भी अल्मोड़ा हादसे के बाद से भी सबक नहीं लिया है।

जिसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्ती भी की है. इसी क्रम में हरिद्वार में भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग बस को पकड़ा है. 51 सीटर बस में 85 लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. पुलिस ने बस को सीज कर दिया है.

अल्मोड़ा बस हादसे के बाद पुलिस और परिवहन विभाग सख्त हो रखा है. प्रदेश के तमाम जिलों में चेकिंग अभियान चलाया रहा है. इस दौरान ओवरलोडिंग के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत बुधवार 13 नवंबर को हरिद्वार पुलिस ने एक प्राइवेट बस को चेकिंग के लिए रोका. चेकिंग के दौरान में 85 सवारी मौजूदी थी.

हैरानी की बात ये है कि जिस बस में 85 सवारी भरी हुई थी, वो बस 51 सीटर थी. पुलिस ने मौके पर ही बस को सीज करते हुए चालक परिचालक को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही यात्रियों को भी जागरुक करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी.

हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अल्मोड़ा बस हादसे के बाद ओवरलोडिंग यात्री वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में नजीबाबाद हाीवे पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान प्राईवेट बस नंबर UP20AT-4518 को रोककर चेक किया. बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए.

51 सवारियों वाली बस में 85 सवारियां खचाखच भरी हुई थी. चालक व परिचालक ने सवारियों को सीटों पर एक दूसरे की गोद और बस के पायदान पर भी बैठाया हुआ था. पुलिस ने चालान करते हुए बस को मौके पर ही सीज कर दिया.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823