wh उत्तराखंड निवासी पति-पत्नी की हिमाचल में हुई मौत, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड निवासी पति-पत्नी की हिमाचल में हुई मौत, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड निवासी पति-पत्नी की हिमाचल में हुई मौत, देखें रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के कसौली उपमंडल के जामली गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां उत्तराखंड के रहने वाले 50 साल के तारा सिंह ने बीती रात 30 साल छोटी पत्नी विनीता को पहले डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।            

पुलिस को तस्दीक में पता चला कि ये दोनों ही मूल रूप से उत्तराखंड के चम्पावत के रहने वाले थे और यहां किसी व्यक्ति के खेतों में काम करने के लिए आए थे। पिछली रात आरोपी तारा सिंह (50) ने किसी बात पर मृतका विनीता (20) की डंडे मारकर हत्या कर दी, इसके बाद इहलीला समाप्त कर ली। सोलन के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शुक्रवार को कोटबेजा पंचायत के उपप्रधान ने थाना कसौली में सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है, साथ ही एक महिला का शव भी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची। मौका की तस्दीक करने पर पाया गया कि उत्तराखंड के चंपावत जनपद का रहने वाले तारा सिंह पुत्र दान सिंह पत्नी विनीता के साथ अक्टूबर 2023 से में खेती बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने कसौली थाना में हत्या की धाराओं में तहत मामला दर्ज  किया है। एसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया है।

इस सवाल का जबाब भी जरूरी है कि आखिर पति व पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ था कि पहले तारा सिंह ने पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। अमूमन पहाड़ी प्रदेश में इस तरह की सनसनीखेज घटनाएं नहीं होती है लाजमी तौर पर ऐसी वारदात से समूचे इलाके में सनसनी पैदा होगी ही वहीं ने उस व्यक्ति से पूछताछ की है जिसने दोनों को आखिरी बार देखा था। बता दे कि मृतक व्यक्ति का गांव भारत -नेपाल सीमा पर उत्तराखंड में चम्पावत जिले के टनकपुर के नजदीक है।    

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823