wh (उत्तराखंड) कांग्रेस पार्टी में इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने का बढ़ा दबाव, ये नेता पहुंचे दिल्ली - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) कांग्रेस पार्टी में इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने का बढ़ा दबाव, ये नेता पहुंचे दिल्ली - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) कांग्रेस पार्टी में इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने का बढ़ा दबाव, ये नेता पहुंचे दिल्ली

उत्तराखंड में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर-नैनीताल सीटों से कांग्रेस को काफी उम्मीदें हैं। इन दोनों ही संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस के पास विधायकों की अच्छी संख्या है।

अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं के बूते पार्टी को उम्मीद है कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की किलेबंदी को भेदा जा सकता है। यही कारण है कि इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर चौंका सकती है।

कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पर्वतीय जिलों की तुलना में दोनों मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया। भाजपा को विधानसभ चुनाव में प्रदेश में भले ही प्रचंड बहुमत मिला, लेकिन इन दोनों जिलों में कांग्रेस को भाजपा से कई सीटें छीनने में सफलता मिली।

हरिद्वार जिले की 11 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं। इसके अतिरिक्त जिले में दो सीट बसपा के पास थीं। इनमें से एक सीट बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के कारण रिक्त है। एक सीट पर निर्दलीय विधायक हैं। इस प्रकार हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की कुल 14 विधानसभा सीट में से भाजपा के पास मात्र छह सीट हैं।

इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी टिकट का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यद्यपि, हरीश रावत अपने पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट देने के लिए पैरवी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भी इस सीट पर दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

गत दिनों हरिद्वार जिले से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी नई दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से भेंट की थी। माना जा रहा है कि निर्दलीय विधायक का समर्थन कांग्रेस को मिल सकता है।

पार्टी एक-दो दिन में इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी नेतृत्व ने इन दोनों सीटों के संबंध में चर्चा के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया है। दोनों नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत भी इस समय दिल्ली में उपस्थित हैं। शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में वह भी भाग ले सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823