wh उत्तराखंड। यहां भीषण अग्निकांड में 14 मकान जलकर राख, सड़क नहीं थी इसलिए देर से पहुंची मदद, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। यहां भीषण अग्निकांड में 14 मकान जलकर राख, सड़क नहीं थी इसलिए देर से पहुंची मदद, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहां भीषण अग्निकांड में 14 मकान जलकर राख, सड़क नहीं थी इसलिए देर से पहुंची मदद, देखें रिपोर्ट:-

मोरी तहसील के दूरस्थ सालरा गांव में सोमवार को लगी भीषण आग में 14 मकान जल गए। एक कुठार भी आग की चपेट में आया। अग्निकांड में 10 मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए, जबकि चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान आग बुझाते वक्त 6 ग्रामीण भी झुलस गए।

जिसमें से एक को गंभीर हालत में सीएचसी मोरी में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जन व पशु हानि नहीं हुई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ सालरा गांव में सुबह करीब 11 बजे अनिल सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग फैली। देखते ही देखते आग भीषण हो गई और आसपास के अन्य मकानों को अपनी जद में ले लिया।

घटना की सूचना पर करीब 11:30 बजे एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, वन विभाग, राजस्व आदि की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुईं, लेकिन सालरा गांव के सड़क से करीब 8 किमी की पैदल दूरी पर होने के चलते यहां राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमों को पहुंचने में करीब 4.5 घंटे का समय लग गया।

इस दौरान ग्रामीण करीब आधा किमी दूर स्थित जलस्रोत से पानी ढोकर और सेब के बगीचों में इस्तेमाल किए जाने वाले स्प्रे मशीन में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। अग्निशमन टीम गांव पहुंची तो आग बुझाने के काम में तेजी आई। शाम करीब 5 बजे बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने वक्त छह ग्रामीण भी झुलस गए।

गंभीर रूप से झुलसे यमराज थापा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती करवाया गया है। अग्निकांड में 14 मकान जल गए। जिसमें 10 मकान पूरी तरह राख हो गए। इसके अलावा अन्न भंडार के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कुठार भी जल गया। अग्निकांड से कुल 22 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के रूप में 5000-5000 रुपए, 1-1 तिरपाल और 2-2 कंबल दिए गए हैं।

डीएम ने मांगी थी वायुसेना से मदद
मोरी के सालरा गांव में अग्निकांड की सूचना पर डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने अग्निशमन एवं रेस्क्यू अभियान के लिए वायुसेना से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी गई थी। जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाना था।

प्रभावितों की सूची

1.गंगा सिंह
2.देवाशीष सिंह
3.शिव सिंह
4.प्रकाश सिंह
5.प्रताप सिंह
6.किताब सिंह
7.कलमी देवी
8.आजमणी
9.सत्यपाल
10.मुन्ना
11.मंगुली
12.भपेंद्र
13.रणवीर सिंह
14.अनिल
15.अजयपाल
16.जयेंद्र सिंह
17.गिम्मर सिंह,
18.हरदयाल सिंह
19.अरविंद सिंह
20.प्रमोद
21.सुरतमा देवी
22.कपिल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823