wh उत्तराखंड। यहां चल रही थी शादी की तैयारी, दुल्हन कर रही थी इंतजार, मगर दूल्हा हो गया लापता….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। यहां चल रही थी शादी की तैयारी, दुल्हन कर रही थी इंतजार, मगर दूल्हा हो गया लापता….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। यहां चल रही थी शादी की तैयारी, दुल्हन कर रही थी इंतजार, मगर दूल्हा हो गया लापता…..

काशीपुर। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शेरवानी खरीदने के लिए घर से 15 हजार रुपये लेकर निकला दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। दिनभर ढूंढखोज करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है बारात रामनगर जानी थी। परेशान स्वजन और रिश्तेदार युवक की तलाश में जुटे हैं।

इस बीच दूल्हे के लापता होने की खबर वधू पक्ष को लगी तो उन्होंने अब रिश्ता करने से इन्कार कर दिया है। यहां मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी एक युवक का रिश्ता रामनगर से तय हुआ था। शनिवार दोपहर 12 बजे उसकी बारात जानी थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच शनिवार सुबह दुल्हे ने अपनी मां से शेरवानी खरीदकर लाने के लिए 15 हजार रुपये लिए।

मोबाइल नंबर भी बंद

सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला। दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो स्वजन ने उसकी ढूंढखोज शुरू की। इस बीच उसका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा।

इस पर स्वजन और रिश्तेदारों ने तमाम संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन शाम तक भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर रामनगर में वधू पक्ष से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई।

निर्धारित समय तक बारात नहीं पहुंचने से वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गईं। बताया जा रहा है घटना से सदमे में आए वधू पक्ष के लोगों ने अब रिश्ता करने से साफ इन्कार कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।

युवक के स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। उनका कहना है रिश्ते को लेकर युवक खुश दिखाई दे रहा था। उसकी ओर से रिश्ते को लेकर नाराजगी का कोई संकेत नहीं मिला। वह कैसे और क्यों लापता हुआ, इस बारे में कोई भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823