Connect with us

देश

चंद्रमा के और करीब पहुंचा हमारा चंद्रयान-3, इतिहास रचने के करीब भारत

भारत का चंद्रयान-3 चांद की ड्योढ़ी तक पहुंच गया है। यान की कक्षा सोमवार को एक बार फिर घटाई गई। इसके साथ ही चंद्रमा की सतह से यान की अधिकतम दूरी अब सिर्फ 177 किलोमीटर है।

गोलाकार कक्षा में पहुंच चुका चंद्रयान

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा तीसरी बार बदली गई है। इससे पहले छह और नौ अगस्त को कक्षा बदली गई थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, सोमवार को सफलतापूर्वक कक्षा घटाए जाने के बाद यान 150 किमी x 177 किमी की निकट-गोलाकार कक्षा में पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़। पटरी से उतरी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, चार की मौत, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, देखें अपडेट

फिर घटाई जाएगी स्पीड

कक्षा घटाने की अगली प्रक्रिया 16 अगस्त को सुबह 8:30 बजे के आसपास पूरी करने की योजना है। इस मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही ‘चंद्रयान-3’ की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो द्वारा कवायद की जा रही है। 16 अगस्त को 100 किलोमीटर की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक बार फिर कक्षा घटाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग। इस वजह से होगी हल्द्वानी में विद्युत कटौती, जानें लोकेशन सहित ताजा अपडेट:-

23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। 14 जुलाई को रवाना हुआ यान पृथ्वी की अलग अलग कक्षाओं में चक्कर लगाने के बाद पहली अगस्त को स्लिंगशाट के बाद पृथ्वी की कक्षा छोड़कर यान चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ा था।

  • किलोमीटर है चंद्रमा की सतह से इसरो के चंद्रयान की अधिकतम दूरी
  • अगस्त को चंद्रमा पर होगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, कल फिर घटाई जाएगी कक्षा
  • चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और निकट पहुंच गया हैl 
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। घर आये फौजी ने लगाई पुलिस से गुहार, बोला पत्नी डंडों से पीटती है, और तो और.......

लैंडर उतारने वाला चौथा देश होगा भारत

चंद्रमा की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश होगा भारत अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था।

हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इस बार लैंडिंग सफल रहने पर भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

स्रोत im

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823