wh IAS अधिकारी हमेशा IPS और IFS अधिकारियों को वर्चस्व दिखाने की करते हैं कोशिश! जानें क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK IAS अधिकारी हमेशा IPS और IFS अधिकारियों को वर्चस्व दिखाने की करते हैं कोशिश! जानें क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

IAS अधिकारी हमेशा IPS और IFS अधिकारियों को वर्चस्व दिखाने की करते हैं कोशिश! जानें क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट में आज हुई एक अहम सुनवाई में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के बारे में विस्तार से बात हुई. अदालत ने सुनवाई में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के अधिकारियों के बीच चल रही अहंकार की लड़ाई का जिक्र हुआ.

जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. दोनों जजों की पीठ ने कहा कि आईएएस अधिकारी हमेशा आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों पर अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

क्या था ये पूरा मामला?

जस्टिस गवई ने कहा, “आईएएस हमेशा आईपीएस या आईएफएस पर अपना वर्चस्व दिखाना चाहते हैं. ये बात मैं सरकारी वकील और न्यायाधीश के रूप में अपने अनुभवों के आधार पर कह रहा हूं. ये संघर्ष सभी राज्यों में है.”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

अदालत ने कहा कि आईपीएस और आईएफएस के बीच इस बात को लेकर नाराज़गी है कि – एक ही कैडर से होने के बावजूद उन्हें क्यों आईएएस की ही बातों को सुननी चाहिए. अदालत आज पर्यावरण से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रही थी. जहां आईएएस अधिकारियों ने वन अधिकारियों को अपने आदेश का पालन करने को कहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार के दूसरे सबसे वरिष्ठ कानून अधिकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वासन दिया है कि वह अधिकारियों के बीच इस तरह के आंतरिक संघर्षों को सुलझाने का प्रयास करेंगे. अब यहां से आगे ये मामला क्या रुख अख्तियार करता है, इस पर सभी की नजरें होंगी.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823