Connect with us

उत्तर प्रदेश

स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत तो दुल्हन ने लौटा दी पूरी बारात, ये था पूरा मामला

स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत तो दुल्हन ने लौटा दी बारात, ये था पूरा मामला

यूपी के संभल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शादी के स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया तो दुल्हन भड़क गई। फिर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। दुल्हन को परिवार के लोगों ने बहुत मनाने का प्रयास किया, मगर दुल्हन राजी नहीं हुई।

तत्पश्चात, दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, फिर दूल्हे पक्ष को दहेज वापस करके बिना शादी के वापस लौटना पड़ा। दरअसल, ऐचोड़ा कम्बोह थाना इलाके के सकतपुर गांव में क्षेत्र के ही गांव सतुपुरा से 13 मार्च की रात बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोर शोर से स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ रस्में शुरू हुईं तथा दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे।

वहीं बाराती दावत खाने एवं डीजे पर झूमने में व्यस्त थे। शंख ध्वनि के साथ दूल्हा दुल्हन की जयमाला की रस्म आरम्भ हुई। इसके चलते दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिया। इस बात को लेकर स्टेज पर दुल्हन ने आपत्ति व्यक्त की। दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे की हरकत को लेकर आपत्ति करने लगे। इस बात से नाराज होकर दुल्हन इस कदर भड़की कि वह स्टेज छोड़कर चली गई। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन को रोकता रह गया। दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदार पहुंचे तो दुल्हन ने दो टूक शादी से ही मना कर दिया। बुधवार देर रात तक दुल्हन को मनाने का प्रयास होता रहा, मगर दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन ने न सिर्फ शादी से मना कर दिया, बल्कि दूल्हा और दूल्हे पक्ष के दो लोगों को भी कमरे में बैठा लिया गया। इस के चलते दूल्हा एवं दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। मामले की खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई, मगर दुल्हन नहीं मानी। फिर दूल्हे पक्ष से दहेज का सारा सामान वापस करने की मांग की। दूल्हे पक्ष के लोग बृहस्पतिवार दोपहर दहेज का सामान घर से वापस दुल्हन के घर लेकर आए तो दुल्हन ने दूल्हे एवं उसके पक्ष के लोगों को जाने दिया। वही इस मामले में ऐचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी का कहना है कि शादी कार्यक्रम में विवाद की खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों के बीच बैठक कर बातचीत कराई गई, मगर सहमति नहीं बन सकी। वहीं सीओ संतोष सिंह ने बताया कि शादी कार्यक्रम के चलते 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें दो लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823