Connect with us

उत्तर प्रदेश

बरेली:- दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस में महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स मिला, ट्रेन कंडक्टर की सतर्कता से सुरक्षित लौटाया गया


बरेली, 12 मार्च। गाड़ी संख्या 15091 दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स ट्रेन स्टाफ की तत्परता से बरामद कर सुरक्षित लौटा दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को रेल मदद एप के माध्यम से इज्जतनगर मंडल नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि ट्रेन के कोच एम1 में बर्थ संख्या 18, 19, 21 और 22 पर यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ मौजूद एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया है। महिला का आरक्षण फुलेरा से चंदौसी तक था।


सूचना मिलते ही ट्रेन में तैनात ट्रेन कंडक्टर सुबोध कुमार ने तत्काल कई कोचों में पर्स की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद पर्स कोच एम2 के बाथरूम में रखा हुआ मिला। पर्स मिलने के बाद कंडक्टर ने आरक्षण चार्ट में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित यात्री से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी।


बताया गया कि पर्स में 7,200 रुपये नकद और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी मौजूद थी। ट्रेन के टनकपुर पहुंचने पर कंडक्टर सुबोध कुमार ने पर्स को रेल सुरक्षा बल पोस्ट टनकपुर के प्रभारी रणदीप कुमार को सुपुर्द कर दिया तथा इसकी सूचना भी यात्री को दे दी गई।


इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा (इज्जतनगर मंडल) ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क है तथा रेल कर्मचारियों की तत्परता से महिला यात्री का पर्स सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823