wh (अजब-गजब) यहां विद्युत लाइनमैन की बाइक का चालान काटना पुलिस को पड़ा भारी, कर्मचारियों ने थाने के 12 अवैध कनेक्शन काटे….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (अजब-गजब) यहां विद्युत लाइनमैन की बाइक का चालान काटना पुलिस को पड़ा भारी, कर्मचारियों ने थाने के 12 अवैध कनेक्शन काटे….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(अजब-गजब) यहां विद्युत लाइनमैन की बाइक का चालान काटना पुलिस को पड़ा भारी, कर्मचारियों ने थाने के 12 अवैध कनेक्शन काटे…..

यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के लाइनमैन की बाइक का चालान काटना पूरे थाने के लिए भारी पड़ गया. विभाग के कर्मचारियों ने एक वैध कनेक्शन छोड़कर थाने के अन्य 12 अवैध कनेक्शन काट दिए.

दरअसल, कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र जिला बदायूं (यूपी) का लाइनमैन अजय सोमवार को क्षेत्र के गांव कैली में बिजली की लाइन जोड़ने गया था. दोपहर के वक्त वह वहां से वापस आ रहा था. अजय के पास हेलमेट नहीं था. रास्ते में कैली मोड़ पर इमलिया के पास कुंवरगांव थाने के दरोगा रामनरेश वाहन चेकिंग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

उन्होंने अजय की बाइक को भी रोक लिया. अजय ने बताया कि वह पावर कॉरपोरेशन का लाइनमैन है और कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र पर उसकी तैनाती है. वह लाइन जोड़कर लौट रहा है. दरोगा ने उसकी बात अनसुनी करके बिना हेलमेट में ऑनलाइन चालान कर दिया।

बिजली उपकेंद्र पहुंचकर अजय ने इस बारे में जेई सतीश चंद्र और अन्य साथी कर्मचारियों को बताया. इससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई. थाने के बिजली कनेक्शनों के बारे में पड़ताल करने के बाद कई कर्मचारी थाने पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

कर्मचारियों ने थाना कार्यालय का एक वैध कनेक्शन छोड़कर यहां करीब 12 अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए. थाना स्टाफ को चेतावनी दी कि अवैध कनेक्शन नहीं चलने चाहिए. कर्मचारियों ने लाइन काटने से पहले और लाइन काटते समय की वीडियोग्राफी भी की और क्लिप अधिकारियों को भेजीं.

अवैध कनेक्शन काटे गए
विपिन मौर्य, एसडीओ कुंवरगांव, ने बताया कि लाइनमैन और दरोगा के बीच क्या बात हुई इस बारे में पता नहीं है. सब स्टेशन के कर्मचारियों ने थाने की लाइन और कनेक्शन काटने की वीडियो भेजी हैं. थाने में एक कनेक्शन वैध है, बाकी अवैध रूप से चल रहे थे. अवैध रूप से चलने वाले कनेक्शन ही काटे गए हैं. अभियंताओं की हड़ताल में शामिल हूं इस कारण मैं मौके पर नहीं पहुंचा था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823