wh (प्रोजेक्ट चीता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आखिर क्या है प्रोजेक्ट चीता कनेक्शन, पढ़ें विशेष रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (प्रोजेक्ट चीता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आखिर क्या है प्रोजेक्ट चीता कनेक्शन, पढ़ें विशेष रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(प्रोजेक्ट चीता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आखिर क्या है प्रोजेक्ट चीता कनेक्शन, पढ़ें विशेष रिपोर्ट:-

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस साल पीएम का जन्मदिन खास होने वाला है। इस दिन भारत की धरती पर करीब सात दशक बाद चीतों का एक दल उतरने वाला है। 70 साल बाद नामीबिया (Namibia) से आठ चीते भारत पहुंचे जाएंगे। इन सभी चीतों को उसी दिन दो हेलीकॉप्टरों द्वारा कुनो ले जाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वारंटाइन सेंटर से उन्हें पार्क में छोड़ देंगे।

चीतों को लाने के लिए भारत का स्पेशल विमान नामीबिया पहुंच चुका है। इस स्पेशल विमान पर चीतों की खूबसूरत पेटिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक, चीतों को पहले नामीबिया से कार्गो विमान के जरिए जयपुर लाया जाएगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर से उसी दिन मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) लाया जाएगा। जिन्हें पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देश को सौंपेंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नामीबिया में भारत के उच्चायोग ने ट्वीट किया बाघ की भूमि में सद्भावना राजदूतों को ले जाने के लिए बहादुर की भूमि में एक विशेष पक्षी दूत आया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्‍मदिवस 17 सितंबर (शनिवार) को श्योपुर के कराहल आ रहे हैं। यहां वह नामीबिया के चीतों को कुनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। इसके साथ ही कराहल में आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर आत्मनिर्भर बहनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भारत आने वाले इन 8 चीतों की तस्वीरें जारी की गई हैं। इनमें से तीन नर और पांच मादा बताए गए हैं। इनकी उम्र ढाई से साढ़े पांच साल के बीच है। ये भी जानकारी मिली है कि इनमें से दो सगे भाई हैं और नामीबिया के एक प्राइवेट रिजर्व में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

चीतों को भारत लाने की परियोजना में शामिल एक एजेंसी चीता संरक्षण कोष ने एक विवरण जारी कर बताया कि इन चीतों में आठ पुरुष हैं जबकि पांच मादा हैं। इनकी उम्र साढ़े चार साल एक दो साल की, एक ढाई साल की और एक की उम्र तीन से चार साल के बीच बतायी गई है।

स्रोत:- इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823