wh यहां मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला 2 दर्जन से अधिक की मौके पर ही मौत, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK यहां मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला 2 दर्जन से अधिक की मौके पर ही मौत, जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

यहां मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला 2 दर्जन से अधिक की मौके पर ही मौत, जाने पूरा मामला

पेशावर (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान ये धमाका हुआ है। एक आत्मघाती हमलावर ने ज़ुहर की नमाज के बाद खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 83 लोग घायल हो गए हैं और घायलों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।

मस्जिद में हुआ ब्लास्ट, 83 लोग घायल

पाकिस्तान अखबार डॉन के मुताबिक, पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में सोमवार दोपहर ये ब्लास्ट हुआ है। ये ब्लास्ट एक मस्जिद में हुआ है, जिसमें कम से कम 83 लोग घायल हुए हैं और 17 की मौत हुई है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया है और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरसी) के प्रवक्ता मोहम्मद असीम के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। असीम ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और केवल एंबुलेंस को ही इलाके में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

इमरान खान ने की आत्मघाती हमले की निंदा

वहीं, इमरान खान ने आतंकवादी आत्मघाती हमले की निंदा की और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की। इमरान खान ने कहा कि पेशावर की पुलिस लाइन मस्जिद में ज़ुहर की नमाज के दौरान हुए आतंकी आत्मघाती हमले की निंदा करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यह जरूरी है कि हम अपनी खुफिया जानकारी जुटाने में सुधार करें और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपने पुलिस बलों को उचित रूप से तैयार करें।

यहां मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला 2 दर्जन से अधिक की मौके पर ही मौत, जाने पूरा मामला

पिछले साल भी हुआ था शिया मस्जिद में ब्लास्ट

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ है, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। उल्लेखीनय है कि इस तरह की घटना पेशावर में पिछले साल भी हुई थी, जब पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के अंदर एक आत्मघाती विस्फोट में 63 लोगों की मौत हो गई थी।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823