wh बड़ी खबर। बकरीद को लेकर योगी सरकार का एक्शन प्लान, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर। बकरीद को लेकर योगी सरकार का एक्शन प्लान, देखें रिपोर्ट:-

लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है. ऐसे में शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी अधिकारियों के साथ प्रदेश की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों को देखते कई बड़े फैसले लिए।

सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि कहीं पर भी सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए. वहीं इसके साथ CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए. अगर किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी दी गई तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

योगी के दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों को देखते कई बड़े फैसले लिए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से किया जाए।

राज्य के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए. और कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए. यदि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी दी गई तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सोशल मीडिया की होगी मॉनिटरिंग

सीएम ने एक बैठक के दौरान कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस शरारती तत्वों के साथ कड़ाई से निपटे. सीएम योगी ने आधिकारियों को ये साफ कर दिया कि कहीं पर भी सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए. सरकार के इस फैसले पर फिरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर न डालें. सरकार इस फैसले के बाद से साफ है कि सियासत तो होनी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पूरे देश में 17 जून को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी माइली ने मुसलमानों से बकरीद में कुर्बानी को लेकर अपील की है कि कुर्बानी के के बाद जानवर की फोटो सोशल मीडिया पर ना डालें.जो भी कुर्बानी हो उसकी गंदगी को डस्टबिन में डालें।

नमाज पढ़ने के लिए कोशिश करें कि मुसलमान ईदगाह के अंदर नमाज पढ़ें. वही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिससे बकरीद में कुर्बानी को लेकर जो भी सवाल आपके मन में है उसके जवाब आपको मिल जाएंगे।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823