Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग। क्या अब बदल जाएगी दमुवाढूंगा वासियों की किस्मत? कुमाऊं कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक

हल्द्वानी

दमुवाढूगां क्षेत्र के लोगों को बन्दोबस्ती का शीघ्र लाभ का प्रयास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।


बैठक में दमुवाढूगा क्षेत्र के निवासियों द्वारा आयुक्त को बताया कि दमुवाढूगा क्षेत्र में बन्दोबस्ती नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को भूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि वन आरक्षित क्षेत्र से अनारक्षित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। वर्तमान में दमुवाढूगा क्षेत्र में लगभग 40 हजार की आबादी निवासरत है जिसमें 3 वार्ड है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/नैनीताल:- सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का किया भव्य स्वागत, जाने क्या रहा खास........

क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि भूमिधारी का अधिकार नही मिलने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं से वंचित होना पडता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल:- जलागम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, अधिकारी धरातल पर करें प्रभावी निगरानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा


आयुक्त ने बैठक में क्षेत्र वासियों से कहा कि उनकी जो भी परेशानियां है उन्हे लिखित रूप से दें ताकि शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकें। आयुक्त श्री रावत ने बताया कि दमुवाढूंगा के सामाधान हेतु शासन स्तर पर उनके द्वारा शीघ्र ही लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/नैनीताल:- सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का किया भव्य स्वागत, जाने क्या रहा खास........


बैठक में विधायक बंशीधर भगत, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफ़ओ दिगंत नायक, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी, आरटीओ संदीप सैनी, सिटी मजिस्टेट एपी बाजयेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही दमुवाढूंगा के क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823