Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) बिंदुखत्ता बनेगा राजस्व गांव, बोले विधायक, विपक्ष को भी दिया करारा जवाब, देखें खास इंटरव्यू:-

लालकुआं (नैनीताल) बिंदुखत्ता बनेगा राजस्व गांव, बोले विधायक, विपक्ष को भी दिया करारा जवाब, देखें खास इंटरव्यू:-

हल्दूचौड़ स्थित अपने आवास पर लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की प्रक्रिया लगातार गतिमान है और अब इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल करवा दिया गया है जिससे कार्य और तेज गति से होगा।

उन्होंने कहा कि बीती 2 फरवरी को मुख्यमंत्री को पत्राचार करके बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने का निवेदन किया गया था और मुख्यमंत्री ने महज 18 दिनों के भीतर ही इसे अपनी घोषणा में शामिल कर लिया जो एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर:- उधम सिंह नगर में कैलाश रिवर बैड मिनरल्स एलएलपी का हरित अभियान, 1000 पौधों का किया रोपण

उन्होंने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि बिंदुखत्ता नियमों के तहत ही राजस्व गांव बनेगा मगर मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करवाने से इसे और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विपक्ष के लोगों को जवाब देते हुए कहा कि बिंदुखत्ता को वन अधिकार समिति द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को भी उपखंड स्तरीय समिति ने उच्च स्तरीय समिति को भेज दिया है जो लोग यह भ्रम फैला रहे थे कि उपखंड स्तरीय समिति ने वनाधिकार समिति के प्रस्ताव को वापस भेज दिया है वह पूरी तरह से निराधार है हालांकि कुछ कमियों के तहत प्रस्ताव वापस आया था जिन्हें पूरा करके उपखंड स्तरीय समिति को भेजा गया जिसके बाद उक्त समिति ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए उच्च स्तरीय समिति को भेज दिया है जहां कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

उन्होंने कहा की कुछ चुनिंदा लोग हैं जो जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं हालांकि डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिंदुखत्ता उसको बनाए जाने को लेकर तेजी से कार्य कर रही है।

वही वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी ने कहा कि रामनगर के तीन गांव, हरिद्वार के तीन गांवों और उत्तर प्रदेश के कई गांव जिन्हें शासन ने राजस्व का दर्जा दिया है वह भी बिंदुखत्ता की केटेगरी के ही थे इससे हमारी समिति को और बल मिला है और लगातार कार्यवाही की जा रही है उन्होंने विधायक मोहन सिंह बिष्ट का अपनी समिति के सभी पदाधिकारियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिन रात बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाएं जाने को लेकर मेहनत कर रहे हैं और उसी का परिणाम है कि उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- वैश्विक टाइगर डे पर मुख्यमंत्री धामी ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश, राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया उद्घाटन
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823