wh (लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन…..

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

राजस्थान के थाना जालौर के अंतर्गत एक ग्राम में 8 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी मृत्यु से अनुसूचित जाति समाज में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि जिस छात्र की मृत्यु हुई वह अनुसूचित जाति समाज का था और उसने विद्यालय में एक मटके से पानी पिया था जिससे नाराज विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा तीन में पढ़ने वाले 8 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इंदर पाल आर्य, जिलाध्यक्ष, नैनीताल, कांग्रेस एससी विभाग।

घटना 20 जुलाई की है तब से लेकर 13 अगस्त तक छात्र का उपचार चल रहा था मगर वह जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है इसी क्रम में कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने तहसील लालकुआं पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन की प्रति उन्हें सौंपी। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है जिसकी वह भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए मगर एक शिक्षक द्वारा जो कृत्य किया गया है वह माफी योग्य नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए दोषी को फांसी से देने की मांग की है।

तहसीलदार को ज्ञापन देते अनुसूचित जाति समाज के नेतागण

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस एससी विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, जगदीश आर्य, लक्की आर्य, श्यामलाल, गजेंद्र पाल सिंह, उमेश चंद्र, रमेश चंद्र आर्य, मोहन चंद, शंकर लाल सहित कई अनुसूचित समाज के नेतागण मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823