उत्तराखंड
मोटाहल्दू/हल्दूचौड़:- बेटी निधि के जन्मदिन पर रमेश जोशी ने ट्रस्ट को दिए ₹11 हजार…..देखें पूरी अपडेट:-
लालकुआं। मोटाहल्दू के किशनपुर सकुलिया निवासी रमेश चंद जोशी ने अपनी बेटी निधि के जन्मदिन के अवसर पर हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने यह सहयोग राशि जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों की सहायता के उद्देश्य से ट्रस्ट को प्रदान की।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से रमेश चंद जोशी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन जैसे शुभ अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए सहयोग करना समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है। इस प्रकार के प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि सहयोग राशि का उपयोग जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं, उपचार, दवा, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सहायता के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर निधि को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ट्रस्ट ने लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।